नगर के सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की भीड़… प्रतिदिन चल रहा प्रसाद वितरण…

0
6

वासु सोनी चांपा। श्री गणेश उत्सव की धूम नगर में लगातार बढ़ती जा रही है। वही नगर के शनि मंदिर गेट के पास स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में हर वर्ष की भांति भंडारा का आयोजन किया गया है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शाम होते ही भक्तों की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रही है।

आपको बता दें कि लगभग 81 वर्षों से भी अधिक समय से श्री सिद्धिविनायक मंदिर में श्री गणेश उत्सव पर्व के दौरान भव्य रूप से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा आराधना की जा रही है। श्री गणेश उत्सव के प्रथम दिन से लेकर ग्यारहवें दिन तक हर रोज शाम होते ही भंडारा सहित प्रसाद वितरण किया जाता है।

दूर दूर से पहुंचते है भक्त

चांपा नगर में गणेश उत्सव की धूम की रफ्तार कुछ समय से थम सी गई थी लेकिन वर्तमान में दोबारा भक्ति की भीड़ और गणेश उत्सव पंडालों की भव्यता ने एक बार फिर भक्तों को चांपा नगर की ओर खींच लिया है। नगर से लगे गांव से भक्त पैदल ही प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के दर्शन करने पहुंच रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here