
बिलासपुर। मैरियट होटल में श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट एवं छत्तीसगढ़ स्वराज सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्येंद्र सिंह को समाजसेवा, धर्म एवं सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वर्मा एवं छत्तीसगढ़ स्वराज सेना के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह राजपूत द्वारा सत्येंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सत्येंद्र सिंह के लिए केवल गौरव का विषय नहीं, बल्कि समाज, धर्म एवं जनहित के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य करने की एक नई प्रेरणा है।


