छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष बनी ममता जायसवाल

0
407

चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी के सहायक शिक्षक ममता जायसवाल को नियुक्त किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद ममता जायसवाल का कहना है जिस तरह से संगठन के पदाधिकारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने मुझ पर भरोसा और विश्वास जताया है मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। शिक्षक हित पर काम करना ही सर्वोपरि है। हमारा संगठन सबसे बड़ा एवं मजबूत संगठन है सबको साथ लेकर सबकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वेतन विसंगति की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एकजुट रहे ताकि हमारी वर्षो पुरानी मांग पूरी हो सके ममता जायसवाल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संकुल केंद्र सोंठी, अफरीद ,हथनेवरा के शिक्षक शिक्षकाओ में हर्ष व्यापत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here