अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे वापस

0
240

जांजगीर चांपा। 8 फरवरी के रात को वापस घर आ रहे थे कि जैसे ही ग्राम तौलीपाली पहुंचे की रात के 11:30 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपने चपेट में ले लिया।

बता दें कि जानकारी के अनुसार झाराडीह निवासी गणेश सिदार उम्र 28 वर्ष रणजीत सिंह सिदार उम्र 35 वर्ष दोनों युवक मोटर साइकिल से मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन करने के लिए चंद्रपुर गए हुए थे। 8 फरवरी के रात को वापस घर आ रहे थे कि जैसे ही ग्राम तौलीपाली पहुंचे की रात के 11:30 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपने चपेट में ले लिया।

वही परिजन 9 फरवरी को शव को लेकर सुबह 10:00 बजे से भदरी चौक में मुआवजे की मांग को लेकर बैठे हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फ़गुरम चौकी प्रभारी वीरेन्द्र मनहर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों को समझाइश दी गई वहीं अधिकारियों की समझाइश पर परिजन मान गए और दोनों परिवार के परिजनों को 25 25 हजार की सहायता राशि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here