रामा वैली स्थित घर से अज्ञात ने चुराए डेढ़ लाख के जेवर

0
387

बिलासपुर। घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख का गहना अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र रामावैली की है।

चकरभाठा स्थित रामावैली निवासी आनंद शुक्ला पिता बीपी शुक्ला ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा शुक्ला ने शनिवार को आलमारी के लॉकर से एक जोड़ी सोने का कंगन और एक जोड़ी चांदी का पायल आलमारी ड्रावर में रखी थी। सोमवार को
दोपहर 3 बजे उन्होंने जब आलमारी का ड्रावर खोला तो जेवर गायब थे। पूरे घर में खोजबीन करने पर जेवर कहीं नहीं मिला। प्रार्थी के अनुसार सोने का कंगन 34 ग्राम कीमत 1,25, 000 रूपये और 200 ग्राम चांदी की पायल जिसकी कीमत 14,000 रूपये है, चोरी चले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here