13 जुआरियो से 13 हजार जप्त, जोरा तालाब के किनारे खेल रहे थे जुआ

0
335

 

P
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा स्थित जोरा तालाब के पास जुआरियों की भीड़ लगी थी। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्र में जुआरी दांव लगा रहे थे। जुआ की सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर 13 जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 13 हजार 760 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली कि जोरा तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संतोष सारथी, राजेश यादव निवासी राजेंद्र नगर, युवराज सिंह निवासी कोनी, अब्दुल कादिर निवासी तालापारा, प्रशांत साहू, दीपक यादव, अभिलाष कछवाहा, बलबीर सिंह चौहान, आशीष साहू निवासी इमलीभाठा, सचिन ठाकुर, सागर मिश्रा, विक्की तिवारी निवासी बंगालीपारा, दीपक शर्मा निवासी सीपत चौक को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 13 हजार 760 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here