बिलासपुर तालापारा में पानी नहीं मिलने के कारण आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

0
402

बिलासपुर। तालापारा वार्ड में सुबह पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। वहीं अधिक समय बीत जाने के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वही आक्रोशित लोगों को समझाने आए पार्षद से मोहल्ले वासियों ने धक्का-मुक्की भी की। वार्ड के लोगो ने बताया कि यहां पानी की व्यवस्था तो है लेकिन पानी किस समय मिलेगा इसकी कोई गारंटी नही है। वार्ड के लोगो का गुस्सा देख पार्षद ने तत्काल पानी टेंकर मंगवाकर उनका गुस्सा शांत कराया।

आपको बता दे कि ये वही वार्ड है जहाँ डायरिया से कुछ लोगो की मौत भी हुई थी। बावजूद इस वार्ड में पानी और बीमारी की समस्या दूर ही नही हो पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here