नाराजगी ऐसी की हाईटेंशन टावर में चढ़ गई प्रेमिका, टावर के उपर प्रेमी पहुंचा मनाने, अब पुलिस जुटी जांच में

0
422

वासु सोनी, बिलासपुर। पेंड्रा थाना क्षेत्र से लव बर्ड्स का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका किसी बात पर अपने प्रेमी से नाराज हो गई और हाईटेंशन टावर के ऊपर चढ़ गई। फिर अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए युवक भी टावर पर चढ़ गया। टावर पर ही लगभग आधे घंटे की आपसी बातचीत के बाद युवती और युवक दोनों एक साथ टावर से नीचे उतरे। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई लेकिन युवक भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here