शहर के बीच स्थित दो बड़े दुकानों में चोरों ने की लाखों की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

0
472

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूर मेंन रोड स्थित वर्ल्ड आफ टाइटन और कमलेश ट्रेडर्स में शुक्रवार की रात लंबी चोरी होने की जानकारी मिल रही है। पता चला है कि इन दोनों ही दुकानों से कुल 11 लाख रुपए से अधिक रकम चोरों ने पार कर दी है। जैसी की जानकारी मिली है दोनों ही दुकानों में चोर ऊपर छत से भीतर घुसे और गल्ले में रखी लाखों रुपए की नगद रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार वर्ल्ड ऑफ टाइटन से गल्ले में रखे 8 लाख रुपए से अधिक नगद रकम चोरों ने पार कर दी। इसी तरह कमलेश ट्रेडर्स में भी गल्ले में रखे तीन लाख रुपए से अधिक रकम पार कर दी। बहरहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here