57 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, उ़ड़ीसा से यूपी ले जा रहा था गांजा, जीआरपी ने बिलासपुर प्लेटफार्म से किया गिरफ्तार

0
334

बिलासपुर। अवैध गांजा खपाने की फिराक में जा रहे आरोपी को रेलवे पुलिस ने बिलासपुर प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लेकर हीराकुंड एक्सप्रेस से यूपी के लिए निकला था।
जीआरपी बिलासपुर को मुखबीर से सूचना मिली की सोनू गड़ा हीराकुंड एक्सप्रेस से अवैध गांजा लेकर यूपी में खपाने की फिराक से निकला है। जीआरपी बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के प्लेटफार्म नं 4 व 5 में चेकिंग कर मुखबीर के बताए अनुसार हुलिये वाले से पुछताछ किया गया। प्लेटफार्म में सीढ़ी के पास खडे़ व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपने नाम सोनू गंडा पिता संतोष गंडा 37 वर्ष मुंगापाड़ा झारसुगुड़ा उड़ीसा का रहने वाला बताया। आरोपी के पास रखे बैग से 57 हजार रूपये के लगभग 11 किलो गांजा जप्त किया गया। आरोपी सोनू गंडा के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने एवं परिवहन करने के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here