नया साल मनाने जा रहे है तो पढ़िए पुलिस कप्तान का नया आमन्तरण

0
497

 

बिलासपुर – बिलासपुर में नए साल का जश्न मनाने की सोच रहें है तो जनाब जरा सावधान रहिये। पुलिस ने एक प्यारा सा आमंत्रण जारी करते हुए निवेदन किया है कि कोशिश करें हमारा मेहमान न बने अगर बन जाते है तो आपकी ख़ातिरदारी में कोई कमी भी नही की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस ने सोशल मीडिया में एकअनोखा आमंत्रण साझा किया है। जिसमें शहरवासियों से निवेदन किया गया है वें नव वर्ष की शाम न बने पुलिस के मेहमान। लेकिन इस आयोजन में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, अनियंत्रित गाड़ी चलाने वाले और हुड़दंग करने वालों की एंट्री फ़्री है।

आयोजन के जो मेहमान बनेंगे उनके लिए DJ लॉकअप में शानदार परफार्मेंस की व्यवस्था की गई है। भोजन में कॉप केक के साथ अन्य व्यंजन जो पुलिस कस्टडी में दिए जाते है वो रहेगा। कार्यक्रम स्थल घटनास्थल के समीप का पुलिस थाना निर्धारित किया गया है।पुलिस के इस अनोखे आमंत्रण को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ये अच्छी बात भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here