सड़क निर्माण को लेकर चक्काजाम

0
349

बिलासपुर I वार्ड क्रमांक 57 अशोक नगर सड़क निर्माण को लेकर आर के पेट्रोल पंप चौक पर चक्का जाम किया गया सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ किया गया जो कि 11:00 बजे तक चला शासन प्रशासन को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए यह आंदोलन किया गया पूर्वघोषणा के अनुसार भारी संख्या मे नागरिक वार्ड पार्षद ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व मे चक्काजाम किया क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह जी नागरिकों को अपना समर्थन देने आंदोलन स्थल पर पहुंचे । जोन कमिश्नर अग्रवाल मैडम ने बताया कि राज्य सरकार को अशोकनगर की सड़क का दो बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है पुनः एक नया प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को तत्काल भेजा जावेगा । पार्षद ओमप्रकाश पांडे ने जोन कमिश्नर को जल्द सड़क निर्माण करने हेतु ज्ञापन सौंपा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here