आपसी रंजिश के चलते एयरगन से फायर कर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एयरगन व छर्रा को किया गया बरामद

0
662

आरोपी के विरुद्ध धारा 351(2), 109 BNS के तहत की गई कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी पिंटू थवाईत पिता रामलाल थवाईत उम्र 32 वर्ष निवासी मँझली तालाब चाम्पा थाना जिला जांजगीर चांपा

वासु सोनी चांपा। बीती शाम परशुराम चौक में एयर गन चलने से नगर में हड़कंप मच गया। जिसमे रामबांधा तालाब के किनारे सब्जी बेचने वाले रामकुमार देवांगन मँझली तालाब चाम्पा परसुराम चौक चाम्पा में सब्जी बेचने का काम करता है। जो बीती शाम 05.30 बजे बैगा के ठेला में आमलेट खाने गया था तो आरोपी पिन्टू थवाईत द्वारा रामकुमार देवांगन को यहाँ से भाग जा नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर अपने सब्जी बेचने के तख्त के नीचे रखे एयरगन बंदूक को चलाया। पहला छर्रा आहत के कान को छूते निकल गया। वहीं दूसरा छर्रा पेट मे लगा। जिससे रामकुमार घायल हो गया, जिसे बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा घायल रामकुमार को बीडीएम चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां मशीनी उपकरण नहीं होने का हवाला देते हुए घायल रामकुमार को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना को देखते हुए चांपा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की खोजबीन की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

अपने भाई के घर में छिपा था आरोपी पिंटू थवाईत

आरोपी पिन्टू थवाईत घटना के बाद अपने भाई के घर मे छिपा था तथा भागने के फिराक में था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रामकुमार देवांगन के साथ पुरानी रंजिश थी जो आये दिन गाली गलौच करता था जो रामकुमार देवांगन को जान से मारने के नियत से अपने घर मे रखे एयरगन में पहले से छर्रा भरकर अपने सब्जी बेचने के तखत के नीचे छिपा कर रखा था तथा आहत के आने पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर जान के मारने के नियत से अपने एयरगन को आहत पर चला दिया जिसके झुकने से गोली उसके कान पास से निकल गया दूसरी गोली आहत के पेट मे लगा तथा खून निकलने पर डर कर एयरगन को अपने बड़े भाई के निर्माणधींन मकान के गेट पास छुपा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here