छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन, सावन के पावन माह में हुआ गरियाबंद भूतेश्वर महादेव दर्शन…

0
615

 

वासु सोनी चांपा। छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज चांपा मंडल के तत्वावधान में स्वर्णकार युवा मंडल द्वारा बुधवार को राजिम, जैतमई घटारानी, भूतेश्वर महादेव गरियाबंद दर्शन के लिए समाज के वरिष्ठजन सहित युवाओं की टोली रवाना हुई। मंगलवार की रात 10 बजे बस के माध्यम से सभी लोग राजिम, जैतमई के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज चांपा मंडल द्वारा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जयदेव सोनी एवम सभी सदस्य, पदाधिकारी की उपस्थिति में भगवान श्रीराम का झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

आपको बता दें कि राजिम महानदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ है। इसे छत्तीसगढ़ का “प्रयाग” भी कहते हैं। यहाँ पैरी नदी, सोंढुर नदी और महानदी का संगम है। राजिम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं राजिम से 35 किमी की दूरी पर जैतमई माता मंदिर स्थित है। यहां स्थित देवी दुर्गा जी का एक हिंदू मंदिर है। माता के मंदिर से सटी जलधाराएं उनके चरण स्पर्श करती हैं और चट्टानों से नीचे गिरती हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार ये जलधाराएं माता की दासी होती हैं। घटारानी का प्रमुख आकर्षण यहां का जलप्रपात है। मानसून के दौरान यह जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर होता है और यहां का दृश्य अद्भुत होता है। सावन के महीने में छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज द्वारा इन विशेष स्थानों का दर्शन करवाना विशिष्ट महत्व रखता है।

यात्रा में समाज के दर्शनार्थी केंद्रीय अध्यक्ष जयदेव सोनी, रघुनंदन सोनी, अनिल सोनी, दीपक सोनी, ओम सोनी, अंशु सोनी, समीर सोनी, सागर सोनी, संतोष सोनी, आशु सोनी, रामवल्लभ सोनी, भागीरथी सोनी नवागढ़, द्वारिका सोनी, दिलीप गोलू सोनी, राम सोनी, गोलू सोनी, दिलीप सोनी, राजेश सोनी (मोनी), भीम सोनी, देवेंद्र सोनी सोनू, अंशु सोनी बलौदा, गोपाल सोनी, सागर सराफ, ओम प्रकाश सोनी, कमल सोनी गुरुजी, वीरेंद्र स्वर्णकार, हरि सोनी, राजा सोनी संतोष, सौरभ सराफ बमनीडीह, विनय मोनू सोनी, सुधीर सोनी, सुमित सोनी, मदन सोनी जगदल्ला, सिद्धनाथ सोनी, जयेश सोनी, राजा सोनी, रामकुमार सोनी, भागवत सोनी जगदल्ला, जागेश्वर सोनी, संजू सोनी पाली, भवानी सोनी विक्की, सुमित सोनी, गिरधर सोनी सारागांव, अतुल सोनी, शुभम सोनी, रामकुमार सोनी, गोलू सोनी जांजगीर, वासु सोनी पत्रकार सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here