हादसों का गढ़ बनता जा रहा मल्हार, अनियंत्रित वाहन से आए दिन हो रहे हादसे

0
441

मल्हार। क्षेत्र में भारी वाहनों की बढ़ती संख्या और अनियंत्रित रफ़्तार जानलेवा बनती जा रही है, रोजाना सड़क हादसों का मामला सामने आ रहा है। गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब भी एक भारी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार मानिकचौरी निवासी मनोज कुमार साहू पिता गीता राम साहू उम्र 37 वर्ष कुछ घरेलू सामान लेने मल्हार आ रहा था शराब भट्ठी के पास पहुँच ही था कि मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे कैप्सुल वाहन ने बाइक बजाज सिटी 100 क्रमांक,CG 25 H9512 को सामने से ठोकर मार मौके से फरार हो गया तत्काल 112 एवं 108 की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु मस्तूरी स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here