चांपा। बैरियर रोड से लेकर चांपा तक रोड में जानलेवा गड्ढे है जिनकी जानकारी जिले के सभी अधिकारियों को है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आम जनता जब तक रोड के गड्ढों से मरेंगे नहीं तब तक अधिकारियों की आंख नहीं खुलेगी। आखिर रोड किसने बनाया और किसके द्वारा मरम्मत होगा इसकी जानकारी भी जिले के अधिकारियों को नहीं पता। नगर की जनता बार बार यही पुकार रही है दिवाली है साहब…मर जाएंगे…बचा लो। इसके बाद भी जब तक कोई शिकायत ना करें अधिकारियों की कुंभकर्णीय नींद नहीं टूटेगी। वहीं अधिकारियों का रटा रटाया जवाब भी हमेशा सुनने को मिलता है लेकिन रोड का मरम्मत करेगा कौन? ये सवाल भी लाजिमी है। बहरहाल बैरियर रोड से लेकर स्टेशन तक गड्ढों की मरम्मत हो या ना हो किसी की जान जरूर जा सकती है। इसलिए जनता कहती फिर रही बचा लो साहब।
- छत्तीसगढ
- अकलतरा
- अन्य खबरें
- एमसीबी
- कवर्धा
- कांकेर
- कोरबा
- खरसिया
- गरियाबंद
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दिल्ली
- दुर्ग
- पेंड्रा गौरेला मरवाही
- बलोदाबाजार
- बिलासपुर
- भिलाई
- मुंगेली
- राजनांदगाँव
- राजनांदगांव
- राजनीति
- रायगढ़
- रायपुर
- सक्ती