बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी पहुंचे भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोल…

0
150

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आज भाजपा 9वीं बार जीत हासिल करते नजर आ रही है. 16 वें राउंड के मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 38 हजार 77 वोटों से आगे चल रहे हैं. भाजपा को लगातार मिल रही बढ़त के साथ ही भाजपा में उत्सव का माहौल बन गया है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ढोल बजाते नजर आए और सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता जीत की खुशी में नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं.

साल 2023 में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने 8 वीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में रायपुर सीट से जीत हासिल की और रायपुर सांसद चुने गए. बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर दक्षिण विधानसभा से इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसपर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए और आज 23 नवंबर को भाजपा 9 वीं बार शानदार जीत हासिल करती नजर आ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here