INDIA गठबंधन में अदानी को लेकर फूट, TMC कांग्रेस से बोली – संसद चलने दो, देश में और भी मुद्दे

0
153

शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं, जिसमें विपक्षी सांसद गौतम अडानी के मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार कोघेर रही है. हालांकि, इंडिया गठबंधन में विखंडन दिखाई देने लगा है, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है और पार्टी के नेताओं ने संसद में अन्य मुद्दों को उठाने की जरूरत पर जोर दिया है. TMC के राज्यसभा में नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, “TMC चाहती है कि संसद चले ताकि लोगों के मुद्दों को उठाया जा सके.” अदानी मुद्दे को लेकर संसद में हो रहे व्यवधानों के कारण अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here