हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट से परिचय का झांसा दे जेल में बन्द 3 बंदियों को जमानत में छुड़ाने 6 लाख की ठगी, आरोपी पटवारी के खिलाफ

0
161

बिलासपुर,

हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट से परिचय का झांसा दे जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 3 आरोपियों के जमानत का झांसा दे 6 लाख की धोखाधड़ी कर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस पटवारी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामला सिरगिट्टी क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र नंदिनी नगर में रहने वाली शशि बंदे ने धोखाधड़ी की गई शिकायत में बताया कि उसके पिता दशरथ भारती और दो भाई हत्या और बलवा के मामले में जेल में बंद हैं। दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायालय से उन्हें आजीवन कारावास हुई है। पिता और भाई की जमानत कराने के लिए उनके परिचित पारस बेहरा और रजनी बोहरा ने उसलापुर में रहने वाले बिल्हा के पटवारी कुलदीप पांडेय(45) से मिलाया। पटवारी ने हाई कोर्ट के मजिस्ट्रेट से परिचय होने का झांसा दे उसके पिता और भाईयों की जमानत कराने के लिए छह लाख रुपये की मांग की। पटवारी की बातों में आकर महिला ने 2019 में 1.50 लाख और पटवारी के एकाउंट में 49 हजार रुपये डलवाए। दो महीने बाद 2.50 लाख मांगे महिला ने तिफरा में रहने वाली रिश्तेदार के घर पर कुलदीप को रुपये दिए और इसका वीडियो भी बना लिया। फिर जनवरी 2020 में उसने जल्द जमानत कराने 1.50 रुपये मांगे। महिला ने अपने परिचित कैलाश ताम्रकर के हाथ रुपये भिजवाए। पटवारी ने रुपये लेकर कैलाश को जमानत के फर्जी पेपर दे दिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पटवारी से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांग तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने महिला को धमकी देते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। तब महिला ने इसकी शिकायत की । पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर।लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here