NCP अजित पवार गुट के ये 11 नेता बन सकते हैं महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री,

0
163

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए 10 दिन हो चुके है लेकिन सरकार गठन और सीएम चेहरे को लेकर महायुति के पार्टियों के बीच एक राय नहीं बन पाई है। हालांकि शपथ ग्रहण की तिथि (5 दिसंबर) निर्धारित हो गई है। कैबिनेट मंत्रियों और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। इस बीच अजित पवार के अलावा मंत्रिमंडल में एनसीपी (NCP) से किन नेताओं को शामिल किया जाएगा उनके संभावित नाम सामने आए हैं।

महायुति की इस दूसरी सरकार में अजित पवार गुट के 11 नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसमें एनसीपी चीफ अजित पवार समेत छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के एवज में शिंदे गृह समेत कई मलाईदार विभाग की मांग बीजेपी से है। बीजेपी इन विभागों को अपने पास ही रखना चाहती है। इसके कारण महाराष्ट्र में सीएम चेहरे पर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

एनसीपी के संभावित मंत्रियों के नाम 

अजित पवार
आदिती तटकरे
छगन भुजबळ
दत्ता भरणे
धनंजय मुंडे
अनिल भाईदास पाटील
नरहरी झिरवळ
संजय बनसोडे
इंद्रनिल नाईक
संग्राम जगताप
सुनिल शेळके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here