अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट से नाम काटने के सबूत लेकर पहुंचे चुनाव आयोग, सौंपा 3 हजार पन्नों का सबूत

0
175

दिल्ली,

दिल्ली में भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिकायत के साथ 3000 पन्नों में मतदाताओं की सूची भी दी है. मुख्यमंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह और जस्मीन शाह भी केजरीवाल के साथ थे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि BJP दिल्लीवालों के वोट कटवाकर उनका अधिकार छीनना चाहती है. उनका कहना था कि हमने आयोग को तीन हजार पन्नों का सबूत दिया है जो बताते हैं कि BJP ने दिल्ली में कई साल से अपने घरों में रह रहे लोगों (जिनमें से अधिकांश झुग्गियों में रहते हैं) के वोट काटने की साजिश की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here