फडणवीस मंत्रिमंडल में पंकजा मुंडे समेत 3 महिलाएं, नितेश राणे और गिरीश महाजन को भी आया शपथ ग्रहण के लिए कॉल, देखें पूरी लिस्ट

0
128

महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इससे पहले उन विधायकों को फोन किए जाने का सिलसिला चल रहा है, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। सीएम देवेन्द्र फडणवीस खुद विधायकों को कॉल करके मंत्री बनने की जानकारी दे रहे हैं। पंकजा मुंडे समेत 3 महिलाओं को भी कॉल आ चुका है। साथ ही बीजेपी विधायक नितेश राणे और गिरीश महाजन को भी शपथ ग्रहण के लिए कॉल आ चुके हैं। शिवसेना और एनसीपी में भी विधायकों को मंत्री बनने के लिए कॉल किया जा रहा है। जिन विधायकों को फोन आ गए हैं, उनका अब कन्फर्म है कि वे फडणवीस कैबिनेट का हिस्सा होंगे।

देवेंद्र फडणवीस दोपहर 12 बजे नागपुर पहुंच रहे हैं। शाम 4 बजे नागपुर में ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। चर्चा है कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी से कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां बीजेपी अपने कोटे की 20 सीटों में कुछ सीटें खाली रख सकती है।

रविवार की शाम 4 बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन महायुति के विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाएंगे। करीब 33 साल बाद नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा हैं। इससे पहले दिसंबर 1991 में पहली बार नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। शपथ लेने वाले मंत्रियों की आधिकारिक सूची 1-2 घंटे के भीतर राज्यपाल को दी जाएगी।

बीजेपी कोटे से 20 विधायक बनेंगे मंत्री, अब तक इन्हें आया फोन

  • मेघना बोर्डिकर
  • नितेश राणे
  • शिवेंद्रराजे भोसले
  • चंद्रकांत पाटील
  • पंकज भोयर
  • मंगलप्रभात लोढा
  • गिरीश महाजन
  • जयकुमार रावल
  • पंकजा मुंडे
  • राधाकृष्ण विखे पाटील
  • गणेश नाइक
  • माधुरी सतीश मिसाल
  • अशोक रामाजी वूइके
  • संजय सावकारे
  • अतुल सेव

शिवसेना शिंदे गुट से ये बनेंगे मंत्री

  • उदय सामंत
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटील
  • शंभुराज देसाई
  • भरत गोगवले
  • प्रताप सरनाईक
  • योगेश कदम
  • आशिष जौस्वाल
  • प्रकाश आबिटकर,
  • कदाचित संजय राठोड
  • भरत गोगवलेंची माहिती
  • संजय शिरसाट

एनीसी के इन विधायकों को कॉल

  • आदिती तटकरे
  • बाबासाहेब पाटील
  • दत्तमामा भरणे
  • हसन मुश्रीफ
  • नरहरी झिरवाळ

मंत्रियों की लिस्ट में तीन महिलाओं के नाम

बीजेपी नेता माधुरी मिसाल ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा, “मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम सूची में है। हम शाम 4 बजे शपथ लेंगे। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और सूची में 3 महिलाओं के नाम भी हैं। महिलाओं को आज समाज में इतना सम्मान मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे पूरा करेंगे।

फडणवीस ने बनाई 22 नामों की लिस्ट

कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल के लिए 22 मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, ताकि सत्ता के बंटवारे और नवगठित सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जा सके। दोनों ने कथित तौर पर राज्य में लागू की जाने वाली योजनाओं और परियोजनाओं पर चर्चा की थी।

महाराष्ट्र कैबिनट में CM सहित 43 मंत्रियों की लिमिट

महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाल ही में (13 दिसंबर) राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। इसके बाद शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

गृह मंत्रालय को लेकर 10 दिन से अटका मंत्रिमंडल विस्तार

शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है। मंत्रालयों पर सहमति नहीं बना पाने के कारण पिछले 10 दिन से मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here