जम्मू-कश्मीरः कठुआ में एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

0
166

जम्मू-कश्मीर,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भीषण आग लग गई है, जिसमें छह लोग दम घुटने से मर गए हैं, तीन अन्य दम घुटने से बेहोश हो गए हैं, जिसमें एक पड़ोसी भी शामिल है, जो घर में फंसे लोगों की मदद कर रहा था. घायलों को कठुआ के जीएमसी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है. घर में आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here