231 करोड़ के लोन घोटाले का मामला, कद्दावर महिला नेत्री के भाई के घर ED की दबिश

0
182

ओडिशा,

₹231 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह खिरोद मलिक के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की. खिरोद मलिक वरिष्ठ बीजेडी नेता प्रमिला मलिक के दिवंगत भाई हैं. छापेमारी ओडिशा के संबलपुर में तीन स्थानों और नई दिल्ली में एक स्थान पर की गई.

खिरोद पर आरोप है कि उन्होंने भारत इंटीग्रेटेड सोशल वेलफेयर एजेंसी (BISWA) नामक एक NGO के नाम पर ₹231 करोड़ का लोन लिया और उसका दुरुपयोग किया. खबरों के अनुसार, यह लोन विभिन्न सार्वजनिक और निजी बैंकों से लिया गया था और इसका उपयोग कथित तौर पर चुनावी गतिविधियों के लिए किया गया. जानकारी के अनुसार, ED ने BISWA के कार्यालय पर भी छापा मारा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here