दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा का AAP के खिलाफ ‘आरोप पत्र’, अनुराग ठाकुर बोले- पाप धोते-धोते यमुना काली हो गई

0
158

दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी किया. BJP नेता अनुराग ठाकुर, दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, आरोप पत्र समिति के संयोजक विजेंद्र गुप्ता, रमेश बिधूड़ी, आरती मेहरा और सरदार आरपी सिंह ने AAP सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के सामने ‘आरोप पत्र’  पेश किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये चार्जशीट अरविंद केजरीवाल सरकार की 10 साल के भ्रष्टाचार का सबूत है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वादे भ्रमित करने वाले हैं. दिल्ली में कचरे का पहाड़ है और जनता बेहाल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here