जीएसटी विभाग की वसूली किसकी लिए…. जांच का विषय? लेकिन जांच करेगा कौन? जांजगीर चांपा जिले में चल रहा जीएसटी चोरी का खेल, अधिकारी कर्मचारी मौन… 

0
16

वासु सोनी चांपा। जिले में कई प्रकार से जीएसटी चोरी का खेल बदस्तूर जारी है लेकिन इसकी जांच कौन करेगा, यह सोच का विषय है? जिला, संभाग, राज्य या केंद्र आखिर जीएसटी विभाग जांजगीर चांपा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की जांच आखिर कौन अधिकारी करेगा या जनता की जेब पर ऐसे ही डाका डाला जाता रहेगा?

आपको बता दें कि वर्तमान समय में जिले में अनेक आकर्षक उपहार योजना चलाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है, जिसके करो की जांच जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की है, लेकिन ऐसे योजना की जांच करने और जिले में कहां चल रही है इसकी खोज कर पाने में नाकाम साबित है। जबकि खुले आम योजना प्रचार प्रसार सोशल मीडिया, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर सहित तमाम साधनों से किया जा रहा है। बावजूद विभाग बंद कमरे में सिर्फ शिकायती पत्र का इंतजार कर रहे है। खुद से जाकर जांच करने के नाम में जीएसटी विभाग के पास कोई नियम कानून नहीं बनाया गया है?

बहरहाल जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ कार्यालय के कमरे में आरामदायक स्थिति में नजर आते है वही इन्हें लोकहित से कोई सरोकार नहीं है। आम जनता से मिलने अधिकारी कर्मचारियों के पास समय नहीं, तो वहीं व्यवसायियों से मिलने भरपूर समय का उपयोग किया जाता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here