जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी है, समाचार प्रकाशन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता… लोकहित से कोई संबंध नहीं, व्यापारियों से चल रहा जीएसटी विभाग… आम जनता/सामाजिक कार्यकर्ता से मिलने समय नहीं… व्यापारी से मिलने में निकल जा रहा समय…

0
8


वासु सोनी चांपा। जांजगीर चांपा जिले के जीएसटी विभाग में अधिकारी कर्मचारियों का बोलबाला है। जिले और नगर के व्यावसायिक संस्थाओं में जीएसटी नंबर देना और उनकी जानकारी रखने विभागीय व्यवस्था है लेकिन अधिकारी कर्मचारी सिर्फ कार्यालय की कुर्सियों तक ही सीमित होकर रह गए है। लगातार सोशल मीडिया में समाचार प्रकाशन के बाद भी कोई कार्रवाई ना हो पाना जांजगीर चांपा जिले के जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का साक्षात उदाहरण माना जा सकता है?
आपको बता दें कि जिले और नगर में जीएसटी के नाम पर सिर्फ खेल चल रहा है। जिले और नगर के प्रत्येक दुकान जो जीएसटी के दायरे में आते है उनकी जांच कर उन्हें जीएसटी नंबर देना प्राथमिकता है लेकिन जांजगीर चांपा स्थित जिले के जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ उच्च स्तर के व्यापारिक संस्थानों से ताल्लुक रखते है और तो और कर्मचारी उन्हीं संस्थान को काफी छूट देने की तैयारियों में लगे रहते है। जिन्हें जीएसटी नंबर प्रदान हो चुका है वे बिना नंबर के अपनी दुकान का संचालन कर रहे है। वही जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिले में कार्य कैसे कर रहे है उसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। साथ ही जिले में कितने ऐसे दुकान है जो जीएसटी विभाग के दायरे में है जिसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है? जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी करते नजर आते है। जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलने की प्राथमिकता देते है जिनसे उन्हें लाभ नजर आता है वहीं सामाजिक कार्यकर्ता या अन्य आम जनता से मिलना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
बहरहाल यह सब देखने और सुनने के बाद यही पता चलता है कि जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ अपनी रोटी सेंकने लगे है उन्हें आम जनता या लोकहित से कोई सरोकार नहीं है, शायद अधिकारी और कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी व्यापारियों द्वारा दी जाने वाले कर की राशि से प्राप्त होती है, ना कि आम जनता से लेने वाले कर से मिलती है? लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई ना हो पाना, आम जनता पर संकट की ओर इशारा कर रहा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here