अन्नदाता से धोखा : आदिवासी किसान की पर्ची से 5 सालों में बेचे गए लाखों रुपये के धान, जब खुद की फसल बेचने पहुंचा मंडी तो हुआ खुलासा

0
171

तखतपुर,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आदिवासी किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां किसान हितैशी सरकार के नुमाइंदे आदिवासी किसान को सालों से चुना लगा रहे हैं. किसान के पर्ची पर लाखों रुपये का धान बेचकर वे मलाई खा रहे थे और किसान को इसका पता भी नहीं था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आदिवासी किसान धान बेचने के लिए टोकन कटाने इस साल धान खरीदी केंद्र पहुंचा, जहां उसे पता चला कि 5 से 6 सालों से उसके पर्ची से धान बेचा जा रहा था. जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि उसके पर्ची से पिछले 5 सालों से धान की हेराफेरी की जा रही थी. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए किसान ने कलेक्टर से अपनी फरियाद लगाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here