पूर्व प्रधानमंत्री नहीं रहे, AIIMS में ली अंतिम सांस, प्रधानमंत्री मोदी ने किया पोस्ट, पढ़िए पूरी खबर

0
231

देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे और देश की अर्थव्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन के अगुआ डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS में गुरुवार की रात निधन हो गया। इनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जाहिर की है।

AIIMS से जारी की गई बुलेटिन के अनुसार आज अचानक डॉ मनमोहन सिंह बेहोश हो गए इसके बाद इन्हें दिल्ली के AIIMS में 8 बजकर 6 मिनट में भारती कराया गया था लेकिन चिकित्सा के दौरान 9 बजे उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में MNREGA, RTI, RTE जैसे बड़े कानून बनाए गए। उनके ही शासनकाल में फूड सेफ्टी बिल भी लाई गई थी जिसे देश के गरीबों लिए एक बड़ा प्रयास कहा जाता है।

डॉ मनमोहन सिंह के मृत्यु के बाद AIIMS में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here