पूर्व विधायक के बेटे की कार से हो रही थी गांजे की तस्करी, दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 151 किलो गांजा …

0
121

महासमुंद,

गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी. क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी. इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपए दिए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here