नगर निगम टीम और जनप्रतिनिधि के बीच तीखी बहस, आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता,

0
154

बिलासपुर,

बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के अभियान के दौरान माहौल गर्मा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला और शैलेंद्र जायसवाल के बीच तीव्र बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।

निगम टीम ने मंडपम भवन के पास अवैध कब्जे को हटाने का प्रयास किया, जहां बांस और बल्ली से रास्ता अवरुद्ध किया गया था। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नेताओं ने टीम पर गलत ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया और कांग्रेस के नेताओं में आपसी झगड़े का रूप अख्तियार कर लिया।
स्थानीय लोग इस घटनाक्रम से हैरान हैं और कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। विवाद के कारण अतिक्रमण हटाने का काम अधूरा रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here