
जशपुर,
जिले के उपरकछार पुलिस चौकी इलाके में 40 वर्षीय ग्रामीण को पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों ने मृतक के शव को चौराहे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने तपकरा, उपरकछार और कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
परिजनों ने बताया कि घटना के दिन मृतक रात में आ रहा था तभी मृतक को एक कुत्ते ने काट लिया। मृतक कुत्ते को गाली देते हुए अपने घर लौट रहा था। तभी गांव के ही संदीप नामक युवक को लगा कि मृतक उसे गाली दे रहा है और वह मृतक को पीटने लगा। आरोपी का भाई भी वहाँ पहुँच गया और उसकी पिटाई करने लगे। मृतक को पीट पीट कर अधमरा करने के बाद मृतक की साइकिल को आरोपियों ने अपने पास रख लिया। मृतक को उसी हाल में बीच सड़क पर छोड़ दिया गया। मृतक की पत्नी रात भर अपनी पति की पिटाई की कहांनी सभी को बताती रही लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मृतक को सीरियस हालत में जशपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में आक्रोश पनपने लगा और जैसे ही मृतक का शव गाव पहुँचा ग्रामीण पुलिस चौकी के पास एकत्र होकर चक्का जाम कर दिए। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी है।


