बाईक सवार के सिर कुचलते हुए पार हो गयी ट्रक, मौके पर ही मौत, एक महिला की हालत सीरियस, पढिये पूरी खबर

0
207

जशपुर,

बड़ी खबर जिले के नारायणपुर से आ रही है। मटासी के पास 2 बाईक सवार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 1 की मौत हो गयी जबकि एक महिला की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। दोनो एक बाईक पर थे। अम्बिकापुर से जशपुर की ओर जा रही ट्रक ने इन्हें बुरी तरह कुचक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया जबकि महिला लहूलुहान हालत में है। दोनो मटाशि के ही रहने वाले है। घायल महिला का नाम तरसीला भगत बताया जा रहा है जबकि मृतक का नाम गादू राम है। घायल महिला को ऐम्बुलेंस से कुनकुरी ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here