दिल्ली पुलिस का अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज, 8 को पकड़कर वापस भेजा

0
217

राष्ट्रीय राजधानी में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने 8 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़कर उन्हें वापस उनके देश बांग्लादेश भेज दिया है। ये सभी लोग जंगल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसे थे। 400 लोगों की जांच के बाद ये सभी घुसपैठिए पकड़े गए थे।

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों के सत्यापन के लिए दक्षिण पश्चिम जिले में अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर सत्यापन किया गया और लगभग 400 परिवारों की जांच की गई तथा उनके दस्तावेज जमा किए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान, एक पुरुष और एक महिला सहित 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। वे जंगल के रास्ते और एक्सप्रेस ट्रेनों का उपयोग करके भारत में घुसे थे। बांग्लादेश से 8 अवैध प्रवासियों को FRRO के माध्यम से बांग्लादेश भेजा गया है।

डिपोर्ट करने वालों की पहचान जहांगीर, परिना बेगम, जाहिद, अहिद, सिराजुल, फातिमा, आशिमा और वाहिद के रूप में हुई है। ये सभी बांग्लादेश के निवासी थे और विभिन्न क्षेत्रों में मजदूर के रूप में काम करते थे। एक अलग घटना में, एक व्यक्ति को पकड़कर आरके पुरम से डिपोर्ट किया गया।

जंगल और ट्रेनों से भारत आया था जहांगीर

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वो बांग्लादेश के मादारीपुर जिला के केकरहाट गांव का रहने वाला है। जहांगीर ने बताया कि वो जंगल और ट्रेनों के जरिए भारत में प्रवेश कर दिल्ली में बस गया। इसके बाद वो वापस बांग्लादेश गया और अपनी पत्नी और 6 बच्चों को भी भारत ले आया। उन्होंने अपनी असली पहचान छुपाने के लिए बांग्लादेशी दस्तावेज नष्ट कर दिए थे। पुलिस ने इन सभी को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here