मोवा ओवरब्रिज मरम्मत में भ्रष्टाचार: उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद जांच के आदेश जारी, मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी तीन दिन में सौंपेंगे रिपोर्ट

0
180

रायपुर,

राजधानी के मोवा ओवरब्रिज के डामरीकरण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया. मामले सामने आने के बाद आज उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को फटकार लगाई. वहीं अब देर रात PWD विभाग ने मोवा ओवरब्रिज के मेंटनेंस कार्य में लापरवाही की जांच के लिए आदेश जारी किया है. इसकी जांच मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों करेंगे. साथ ही जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में आदेश लोक निर्माण विभाग ने जारी किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here