भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश का गर्मजोशी से स्वागत… भीड़ के बीच से धीमी आवाज आई ज्यादा लोग नहीं दिख रहे…

0
163
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

चांपा,

जिला जांजगीर चांपा के भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े का अल्प समय का प्रवास लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। वहीं कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मौका नहीं गंवाया। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों के आगमन को लेकर जल्द ही वापस चले गए।

कुछ ही समय बाद नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज होने वाला है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच से ही प्रत्याशियों का चयन होगा। जिसमें दावेदारी को लेकर अलग ही उत्साह कार्यकर्ताओं में नजर आ रहा था। जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े का बेरियर चैक से लेकर स्टेशन रोड रेस्ट हाउस तक भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया। जिसमें खुली जीप में जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, वरिष्ठ भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, सलीम मेमन सहित पदाधिकारी बैठे रहे। कार्यकर्ताओं की भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही थी, पटाखों की गूंज और मिठाई खिलाकर स्वागत किया जा रहा था, वहीं भीड़ से धीमी आवाज भी आई की ज्यादा लोग नहीं दिख रहे।

फिलहाल स्वागतों का दौर लगातार जारी रहेगा, इस कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े का स्वागत गर्मजोशी से किया गया।

वहीं अंबेश जांगड़े ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसमें खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे, साथ ही भाजपा झंडा उंचा उठाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का स्वागत करने का अंदाज एक शुभ संदेश है। वहीं पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here