महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 5 घंटे में बिछड़े 4500 लोग, खोया-पाया केंद्र ने अपनों से मिलाया

0
144

प्रयागराज,

महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। महाकुंभ के पहले दिन जहां एक करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था का डुबकी लगाई। वहीं आज दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके है। इसी बीच खबर आ रही है कि महाकुंभ में शाही स्नान के दिन सुबह 9 बजे तक लगभग 4500 लोग अपनों से बिछड़ गए।

खोया पाया केंद्र से लगाई मदद की गुहार

अपनों से बिछड़े लोग तुरंत खोया पाया केंद्र पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। खोये हुए लोगों को अपनों से मिलाने के लिए डिजिटल खोया पाया केंद्र में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। अनाउंसमेंट करके ज्यादातर लोगों को अपनों से मिलाया गया। सभी घाटों पर बकायदा लाउडस्पीकर लगाया गया है। इसी के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है। जिसे सुनने के बाद बिछड़े हुए लोग खोया पाया केंद्र पहुंचे और अपनों से दोबार मिल सके।

सोशल मीडिया टूल्स की ली जा रही मदद

बताया जा रहा है कि खोया पाया केंद्र में 200 से 300 लोग ऐसे है, जो अपने लोगों के पास नही पहुंच पाए है। महाकुंभ में पहले दिन करीब 3700 लोग अपनों से बिछड़ गए। जिन्हें बाद में एक दूसरे से मिलाया गया। महाकुभ में जैसे बड़े आयोजनों में लोगों का बिछड़ना आम बात है। इस चीज से निपटने के लिए हर एक घाटों पर विशेष प्रकार की व्यवस्था की गई है। लाउडस्पीकर के साथ-साथ डिजिटल और सोशल मीडिया टूल्स की भी मदद ली जा रही है। मेला प्रशासन ने भूले भटके लोगों के लिए जगह-जगह शिविर बनाए है। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। मेले में अगर आपको किसी भी तरह की मदद चाहिए तो आप तुरंत 1920 डायल करें। मेला प्रशासन ने चार रंग के क्यूआर कोड भी जारी किया है। जिसे स्कैन के बाद आपको महाकुंभ से जुड़ी हर एक जानकारी मिनटों में मिल जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here