पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व बेटे हरीश कवासी को ED ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्यवाही

0
164

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की है। इस मामले में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। हो गए हैं। दरअसल, शराब घोटाले मामले में  कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश के खिलाफ ED को लेनदेन के सबूत मिले हैं। 

ED ने तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन इसी बीच खबर आई कि पूछताछ के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब जल्द ही ED कवासी लखमा और हरीश लखमा को कोर्ट में पेश करेगी।

शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी। 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here