छत्तीसगढ़ में एक और किसान ने की खुदकुशी, कर्ज लेकर सूदखोर से था परेशान…जानिए पूरा मामला

0
131

बिलासपुर,

छत्तीसगढ़ में एक और किसान ने खुदकुशी कर ली है। बताया गया कि कर्ज और सूदखोरी के कारण एक किसान को कीटनाशक पीकर जान देना पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने किसान को प्रताड़ित करने वाले सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर में भरनी के किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया है। किसान का साढ़े तीन एकड़ जमीन है। बताया जा रहा है, किसान ने घरेलू काम को लेकर सूदखोर ज्वाला खांडे से 90 हजार रुपए का कर्ज लिया था। 

इसके एवज में सूदखोर ने किसान के जमीन का पर्चा अपने पास रख लिया था। बाद में किस्तों में बृजभान ने कर्ज का रकम लौटा दिया। इसके बाद सूदखोर ब्याज के रकम को लेकर किसान को प्रताड़ित करने लगा और 3 लाख रुपए की मांग करने लगा। इस बीच सूदखोर ने किसान को इतना प्रताड़ित किया कि आखिर में उसे कीटनाशक पीकर जान देना पड़ गया।

हालांकि, किसान के सुसाइड के मामले में पुलिस ने किसान को प्रताड़ित करने वाले सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूदखोर के खिलाफ कर्जा एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन घटना ने ये सवाल जरूर खड़े कर दिया है कि, किसानों को आखिर ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here