रास्ता बंद करने पर मोहल्लेवासियों ने किया मुख्य मार्ग में धरना…रेलवे के खिलाफ करते रहे नारेबाजी…स्थानीय अधिकारियों के आश्वाशन के बाद समाप्त किया धरना…

0
308

वासु सोनी चांपा। रेलवे स्टेशन के सामने मोहल्ले में जाने के लिए अस्थाई रास्त पिछले 70 सालों से भी अधिक समय से बना हुआ है लेकिन अचानक उस रस्ते को बंद करने रेलवे के अधिकारी पही गए। जिसे लेकर वहां संचालित सोना होटल के मालिक एवं मोहल्ले के लोगों ने उनसे रास्ते को बंद नहीं करने का अनुरोध किया। बावजूद रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस ने उस रास्ते को बंद कर दिया। जिससे क्षुब्ध मोहल्लेवासियों ने स्टेशन के सामने रोड में चक्काजाम कर दिया। जिस पर रेलवे ने स्टेशन गेट के सामने नए बने रोड को चालू कर दिया। जिससे लोग आना जाना करने लगे। वही मोहल्ले वासियों ने रोड पर बैठ कर कहा मोहल्ले में जाने वाले रास्ते को जब तक नहीं खोलेंगे तब तक रोड जाम रहेगा। रेलवे और स्थानीय अधिकारी की इंतजार कर रहे मोहल्ले वासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब तक मोहल्ले में जाने वाले रास्ते को खोला नहीं जाएगा तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे।

क्या कहा रेलवे अधिकारी ने…

वही चांपा रेलवे स्टेशन के आई ओ डब्लू के अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि आदेश नहीं है मौखिक आदेश पर रास्ता बंद करने कहा गया है। वही पूरी जानकारी देने आनाकानी करते और इधर उधर भागते रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑफिस आइए सब बताऊंगा।

स्कूल के बच्चों ने जताया विरोध…

मोहल्ले में रहने वाले स्कूली बच्चों ने भी चक्काजाम में बैठ अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा हमारे घर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। अब हम कहा से अपने घर जाएंगे।

स्थानीय अधिकारी ने कहा रेलवे से मिलकर सुलझायेंगे मामला…

नायब तहसीलदार ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों से मिलकर और वर्तमान में दीवार को हटाने की बात कर मामले का निराकरण करने आश्वाशन दिया गया। जिससे यह प्रतीत हुआ कि रेलवे के अधिकारी अपनी तानाशाही रवैया अपनाते हुए आम जनता को परेशान कर रहे है। वहीं स्थानीय अधिकारी द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर मामले के निराकरण का आश्वाशन दिया गया।

अपनी मांगों को लेकर गणेश श्रीवास, गिरीश मोदी, पंकज शुक्ला, राजेश अग्रवाल, बंटी यादव, राजकुमार महंत, राजेंद्र यादव, महेश श्रीवास सहित मोहल्लेवासी मुख्य मार्ग में बैठे रहे। जब तक अधिकारियों ने आश्वाशन नहीं दिया तब तक वे धरने पर बैठे रहे। वही। रेलवे के खिलाफ नारे बाजी करते हुए स्थानीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here