महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भयानक आग, फटे 20 से अधिक सिलेंडर, कई टेंट जलकर हुए खाक

0
141

प्रयागराज,

महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर तक उठती दिखाई दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी लगते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

श्रद्धालु अपने टेंट में खाना बना रहे थे. इसी दौरान आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलती गई. जिससे मेला क्षेत्र में 20 सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए. जिससे अब तक 50 से अधिक टेंट जलकर खाक हो चुके हैं. हवे की वजह से आग सेक्टर 19 से 20 तक पहुंच गई है.

जानकारी के अनुसार, ये आग लोहे के ब्रिज के पास लगी है. घटना के बाद इलाके को खाली कर दिया गया है. क्योंकि, टेंट मनें रखे सिलेंडर लगातार फट रहे हैं. गनीमत है कि अभी तक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. आग की लपटें और धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहे हैं. मौके पर NDRF-SDRF की टीम मौजूद है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here