उर्दू स्कूल मैदान के पास मंदिर के सामने फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने किया खारिज

0
314

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी उर्दू स्कूल मैदान के पास एक शव होने की खबर पाकर एक बार फिर तार बाहर पुलिस मौके पर पहुंची। होली के बाद इसी क्षेत्र में लाश मिलने की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोलकर देखी तो उसमें कुत्ते की लाश निकली थी। लेकिन इस बार खबर पुख्ता थी। यहां हनुमान मंदिर के सामने फांसी पर लटकी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है । मंदिर के पास लाश मिलने से यहां लोगों की भीड़ जुट गई।

संदेह जताया गया कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया होगा। लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि मृतक नशेड़ी जान पड़ रहा है और मुमकिन है कि उसने खुदकुशी की होगी। पुलिस मृतक की शिनाख्त पर जोर दे रही है । वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है , जिससे यह जानकारी मिलेगी कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here