केजरीवाल को सुनाई दी एक आवाज, फौरन रोक दिया भाषण, इस वजह से जनसभा को करना पड़ा इंतजार

0
122

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान जारी है. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को तीन विधानसभाओं में प्रचार कर जनसभा को संबोधित किया. त्रिलोकपुरी विधानसभा में रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होनें बीच में ही भाषण रोक दिया. केजरीवाल ने अजान सुनकर भाषण बीच में बंद कर दिया और अजान पूरी होने के मंच पर शांत रहे. अजान पूरी होने के बाद भाषण दोबारा शुरू किया.

दिल्ली चुनाव को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे हैं. त्रिलोकपुरी की जनसभा में खास नजारा देखने को मिला. यहां रैली में भाषण देते हुए अरविंद केजरीवाल ने अज़ान की आवाज सुनकर अपना भाषण बीच में हो रोक दिया और अजान पूरी होने तक बंद ही रखा. अजान के खत्म होने के बाद दोबारा भाषण शुरू किया.

बुधवार को केजरीवाल ने पहले त्रिलोकपुरी, उसके बाद पटपड़गंज और फिर लक्ष्मी नगर में जनसभाएं की. त्रिलोकपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा “आपने दस पहले मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी दी थी, सीएम बनाया था. मैंने आपके साथ मिलकर खूब काम किए. उन दिनों आठ आठ घंटे बिजली जाती थी, अब 24 घंटे बिजली आती है. बीजेपी के 20 में से एक राज्य के भी 24 घंटे बिजली नहीं है.”

केजरीवाल ने कहा अगर ग़लत बटन दबाया तो बीमार पड़ने पर कम से कम चार हजार रुपये लगेंगे. पिछले तीन साल में दिल्ली के पांच करोड़ लोगों ने मोहल्ला क्लिनिक में फ्री इलाज कराया है. वे कह रहे हैं कि बीजेपी की सरकार बनी तो मोहल्ला क्लिनिक बंद करा देंगे.

भाजपा के आने पर देने पड़ेंगे बिजली के पैसे
बीजेपी को हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव वाले दिन अगर कमल का बटन दबाया तो घर पर बिजली पहुंचते ही चली जाएगी. गुजरात में 200 यूनिट इस्तेमाल पर 2000 का बिल आता है. दिल्ली में बिल नहीं आता. गलत बटन दबाया तो बिजली के ही पांच हजार रुपये देने पड़ेंगे.

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भाषण के दौरान आगे कहा, “बीजेपी नेता के अनुराग ठाकुर ने कल घोषणा की है कि बीजेपी की सरकार बनने पर फ्री शिक्षा बंद कर देंगे. यूपी राजस्थान, हरियाणा सब जगह स्कूल का बुरा हाल है. गलत बटन दबाया तो आपके बच्चे कभी आपको माफ नहीं करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here