गरियाबंद मुठभेड़ में 25 लाख का ईनामी नक्सली गुड्डू और उसकी पत्नी अंजू भी ढेर, आईजी आज करेंगे जवानों से मुलाकात

0
213

गरियाबंद,

जिले में हुए बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. मारे गए नक्सली की शिनाख्त पूरी हो चुकी है. जिसमें पता चला है कि मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली गुड्डू और उसकी पत्नी अंजू को भी मार गिराया गया है. गुड्डू उर्फ़ बलदेव राज्य कमेटी मेंबर (SCM) और अंजू जिला कमेटी मेंबर (DCM) थी. वहीं मुठभेड़ से लौटे जवानों से आज रूबरू होने आईजी अमरेश मिश्रा मैनपुर जाएंगे.

जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक करोड़ के इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया. इसके अलावा सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी मारा गया है. मनोज पर एक करोड़, तो गुड्डू पर 25 लाख रुपये का इनाम था. मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here