पूर्व सैनिक ने पार की हैवानियत की हदें, पत्नी की हत्या की, शव के टुकड़े प्रेशर कुकर में उबाला और फिर…

0
172

तेलंगाना के हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला रंगारेड्डी जिले के मीरपेट में एक पूर्व सैनिक गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी वेंकट माधवी हत्या की और उसके शव को प्रेशर कुकर में उबाल दिया. साथ ही शरीर के हिस्से को जिल्लेलागुडा के चंदन झील क्षेत्र में फेंका. यह अपराध राचकोंडा कमिश्नरेट के मीरपेट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ था.

जब मामला शुरू हुआ, आरोपी गुरुमूर्ति ने वारदात से अनजान होने का नाटक किया और अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन में जाकर पूछताछ की, लेकिन बाद में पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गुरुमूर्ति ने शक के आधार पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े कर दिए, फिर प्रेशर कुकर में शरीर के कुछ हिस्सों को उबालकर सुबूत मिटाने की कोशिश की.

13 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

गुरु मूर्ति ने 13 साल पहले सेना छोड़ दी थी और अब कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है. दोनों के दो बच्चे हैं. मीरपेट पुलिस ने कहा कि हत्या मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here