हरियाणा के नुंह में महिला से 8 महीने तक रेप करने का समसनीखेज मामला आया है। यहां 55 साल के शख्स ने दोस्त की पत्नी को 8 महीने से अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसने अपने एक और दोस्त से सेक्स (शारीरिक संबंध) बनाने के लिए मजबूर किया। हरियाणा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
हरियाणा पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुंद उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। आरोपी नूंह का रहने वाला है। उसकी महिला के पति से दोस्ती थी और दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी उनके घर आता-जाता रहता था।
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले जब उसके पति घर पर नहीं था तो आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। उस वक्त वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर महिला से कई बार रेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि मुकुंद ने उसका शारीरिक संबंध बनाते हुए भी उसके कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे।
रेप करने का वीडियो वायरल करने की धमकी दी
महिला आरोप लगाया कि करीब आठ महीने से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। उसे अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। महिला ने कहा कि वह और अधिक यातना सहन नहीं कर पा रही थी और उसने अपने पति को बताया और बाद में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मोबाइल खोजने में जुटी
मामल में हरियाणा पुलिस ने कहा कि आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन, नूंह में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। हमें उसका मोबाइल फोन बरामद करना है। हम दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए भी छापेमारी कर रहे हैं।



