मुंबई में अफजल गैंग ने दो स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट

0
126

मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में बम की धमकी भरा एक ईमेल आने से हड़कंप मच गया. इस ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का दावा किया गया था. इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही, एक प्राइवेट स्कूल नवी मुंबई में भी एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूल प्रशासन को आज सुबह यह ईमेल मिला जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे और टीम ने स्कूल परिसर की जांच शुरू की है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला.

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने दोनों घटनाओं को अलर्ट पर रखा है और मामले की गहन जांच कर रही है और धमकी देने वाले को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है.

पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें आरबीआई के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 9 दिसंबर को भी दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here