भाजपा की “बैलेंसिंग पॉलटिक्स” बगावत की सारी गुंजाइश खत्म, पढिये रिपोर्ट जानिए कैसे निकाला बीच का रास्ता,

0
142

जशपुर। जिले के हॉट सीट कुनकुरी में भी भाजपा ने सभी पार्षद प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी है। नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद कुनकुरी की चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है।हांलाकि काँग्रेस ने अबतक न तो अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा की है न पार्षद प्रत्याशियों की लेकिन भाजपा द्वारा जारी पार्षद प्रत्याशियों की सूची से यह तो साफ हो गया है कि भाजपा ने बैलेंस करने की पूरी कोशिश की है। 

दरअसल इस सूची में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार राजेश ताम्रकार और रौनियार समाज की ओर से दावेदारी कर रहे राजेन्द्र गुप्ता की पत्नि अनिता गुप्ता के भी नाम है। इसमें भी खाष बात यह है कि राजेश ताम्रकार को अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुदबल राम यादव के गृह वार्ड (वार्ड नं 7) से टिकट दिया गया है जबकि महिला सीट होने के कारण पार्षदी गंवा चुके भाजपा पार्षद राजेन्द्र गुप्ता की पत्नि को वार्ड नम्बर 4 से टिकट दिया गया है। वही सामान्य कोटा होने पर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अमन शर्मा को वार्ड नम्बर 15 से टिकट दिया गया है।

कूल मिलाकर अध्यक्ष पद की रेस में दौड़ रहे दावेदारों को भाजपा ने पार्षद का टिकट देकर उन्हें संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की है।

देखिये पूरी सूची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here