
जशपुर। शनिवार को अध्यक्ष प्रत्याशियो की घोषणा के बाद भाजपा ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दिया है। 15 वार्डों के लिए भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है
2015 में नगर पंचायत अध्यक्ष रहे प्रभात सिदाम को भाजपा ने फिर से नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है और आज वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी है। अध्यक्ष और प्रत्याशियों के एलान के बाद बगीचा में जहाँ चुनावी गहमा गहमी तेज हो गयी है वहीं भाजपा के भीतर भी माहौल गर्म होता दिख रहा है।
खबर है कि प्रभात सिदाम को अध्यक्ष प्रत्याशो बनाये जाने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार बलराम नागेश ने भी नामांकन फार्म खरीद कर सबको हैरत में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि बलराम नागेश के द्वारा कभी भी बगावत का बिगुल फूंका जा सकता है हांलाकि उपरी तौर पर पार्टी में अमन चैन दिख रहा है लेकिन सूत्र बताते है कि एक खेमा बागी मूड में है।

बहरहाल चुनाव की घोषणा होते ही इस नगर पंचायत में भाजपा को झटका लग चुका है। वार्ड नम्बर 9 की 2 बार की पार्षद भाजपा पार्षद आशा कुजूर भाजपा से नाता तोड़कर काँग्रेस के शरण मे जा चुकी है भाजपा ने इस बार पार्षद का टिकट अलका तिर्की को दे दिया है।


