महिला की हत्या के बाद सूटकेस में रखकर लगा दी आग, शादी के बाद मुस्लिम युवक संग हो गई थी फरार, फिर कहानी में हुई चचेरे भाई की एंट्री और हो गया खूनी खेल

0
145

दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को सूटकेस के अंदर रखकर आग के हवाले कर दिया। ताकि मृतिका की पहचान न हो सके, लेकिन कहते है न कि कानून के हाथ लंबे होते है। अपराधी लाख कोशिश करे, लेकिन बच नहीं सकता। आखिरकार पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। वहीं पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किया है।

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर उसके शव को एक बैग में रखकर आग लगा दी। ताकि उसकी पहचान न हो सके, लेकिन आरोपी की यह चाल नाकाम हो गई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच और पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि 25 जनवरी को आरोपी ने महिला को खोड़ा कॉलोनी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक सूटकेस के अंदर रखा और दिल्ल के गाजीपुर इलाके में ले जाकर आग लगा दी। महिला की शिनाख्त कर पाना मुश्किल था, लेकिन जांच में सामने आए सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की गाड़ी का नंबर कैद हो गया। जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी।